समाचार

शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की बुंदेलखंड तीर्थ यात्रा हुई पूरीः यात्रा दल का तीर्थ मार्ग में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत


श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली ने बुंदेलखंड तीर्थयात्रा की। इसमें विभिन्न तीर्थों पर भगवान के दर्शन और पूजन किया। आरती आदि में भाग लिया। यात्रा दल का जगह-जगह स्वधर्मी लोगों ने स्वागत सत्कार कर नाश्ता और भोजन आदि का प्रबंध किया। इस वार्षिक यात्रा के लिए यात्री दल ने सहयोगियों और स्वागतकर्ता समाजबंधुओं का आभार जताया है। पढ़िए दिल्ली से अजय जैन की यह खबर…


दिल्ली। श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली ने बुंदेलखंड तीर्थयात्रा की। इसमें विभिन्न तीर्थों पर भगवान के दर्शन और पूजन किया। आरती आदि में भाग लिया। यात्रादल का जगह-जगह स्वधर्मी लोगों ने स्वागत सत्कार कर नाश्ता और भोजन आदि का प्रबंध किया। श्री शांतिनाथ सेवा संघ के मुख्य संयोजक अजय जैन अजिया, महामंत्री दिनेश जैन टीटू, अंकित जैन ने बताया कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गोंडवाना एक्सप्रेस से यात्रा दल दमोह के लिए 24 जनवरी को शाम 6 बजे रवाना हुआ। श्री शांतिनाथ सेवा संघ की यात्रा दल का भाजपा विधायक प्रत्याशी अभय वर्मा ने भव्य स्वागत किया। जैसवाल जैन युवाजन की ओर से शांतिनाथ सेवा संघ एवं यात्रियों का स्वागत ढोल-नगाड़े के साथ किया।

आगरा में जैसवाल जैन समाज ने किया स्वागत

जैसे ही ट्रेन आगरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां पर जैसवाल जैन समाज छिपीटोला ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसमें बल्लो बाबूजी अध्यक्ष, राजीव जैन, दीपक जैन, अनिल जैन, प्रवेश जैन, राजेश जैन कैटर्स आदि शामिल थे। स्वाल्पहार की व्यवस्था आगरा वरिष्ठ समाजसेवी राजेश जैन कैटर्स ने की। जैन तीर्थ दर्शन यात्रा दमोह से बसों से श्री विरागोदय तीर्थ क्षेत्र पथरिया के दर्शन कर 11 बजे गढ़ाकोटा के दर्शन कर बीना बारह में शाम के भोजन के बाद रहली पटनागंज में भव्य आरती की गई। इसके बाद पुनः पथरिया में रात्रि विश्राम कर 26 जनवरी को सुबह 8बजे नैनागिरी जी की वंदना की गई। यहां से द्रोणगिरी जी के लिए लिए प्रस्थान किया।

संतों के दर्शन कर कृतार्थ हुआ यात्री दल

द्रोणगिरी जी से महा आरती के बाद कुंडलपुर के लिए प्रस्थान किया। सुबह 27 जनवरी को कुंडलपुर की भव्य वंदना सभी यात्रियों ने उत्साह पूर्वक संपन्न की। एक बजे बसों के माध्यम से बेलाजी तीर्थ क्षेत्र पर आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नसिया जी के दर्शन कर दमोह रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। दमोह रेलवे स्टेशन पर मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज की अगवानी करने का सौभाग्य समस्त यात्रियों को प्राप्त हुआ।

झांसी में हुआ जोरदार स्वागत 

वापसी में आते समय जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां पर उत्साहित झांसी सदर जैन समाज के खेमचंद जैन, कीर्ति जैन, प्रदीप जैन, स्नेहलता जैन, नीरज जैन, दीपक जैन, विशाल जैन, ऊषा जैन, पूनम जैन ने सभी यात्रियों का भव्य स्वागत झांसी रेलवे स्टेशन पर किया गया। स्वाल्पहार की व्यवस्था खेमचंद जैन-कीर्ति जैन परिवार ने की।

यात्रा में इनका सहयोग उल्लेखनीय रहा

यात्रा में विशेष सहयोग हरिश्चंद्र जैन, निखिलेश जैन, अजय जैन अजिया, दिनेश जैन टीटू, दीपक जैन गणेश नगर, राजकुमार जैन पप्पू, मनोज जैन टिंकल, प्रदीप जैन, अंकित जैन, सुनील जैन मंत्री, दीपक जैन, प्रदीप जैन, कुशल जैन का रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page