समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में भक्तिभाव से मनाया जा रहा शांतिनाथ महामंडल विधान : वर्धमान युवा मंडल के तत्वावधान में चल रहा सोलह दिवसीय धार्मिक आयोजन


आगरा स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज में शांतिनाथ महामंडल विधान भक्तिभाव से संपन्न हो रहा है। आयोजन के पांचवें दिन अभिषेक, शांतिधारा और पूजन विधान सम्पन्न हुआ। पढ़िए शुभम जैन की पूरी रिपोर्ट…


 आगरा। महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज में इन दिनों वर्धमान युवा मंडल के तत्वावधान एवं पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में शांतिनाथ महामंडल विधान श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो रहा है। यह धार्मिक आयोजन कुल 16 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग परिवारों को विधान करने का सौभाग्य मिल रहा है। 29 जुलाई को सोलह दिवसीय इस भव्य विधान के पांचवें दिन, श्रद्धालु प्रातःकाल से ही भक्ति में लीन दिखे। अभिषेक और शांतिधारा के पश्चात शांतिनाथ भगवान का पूजन विधान मंगल भाव से किया गया। इस दिन का पूजन लाभ संतोष कुमार जैन एवं रजनी जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

समाज में धार्मिक एकता, संस्कार, और आराधना को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य 

धार्मिक वातावरण में सभी मंगल क्रियाएं शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न हुईं। इस अवसर पर रविंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, आदित्य भगत, मुकेश जैन भगत, राहुल जैन, संयम जैन भगत सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज एवं वर्धमान युवा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भक्ति रस में डूबे इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता, संस्कार, और आराधना को बढ़ावा देना है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page