समाचार

शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ: गुदड़ी मंसूर जैन मंदिर में विधान के तेरहवें दिन 120 अर्घ्य प्रभु के समक्ष अर्पित किए 


आगरा के पत्तल गली स्थित गुदड़ी मंसूर खां के श्री 1008 शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में गुदड़ी मंसूर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आगरा के पत्तल गली स्थित गुदड़ी मंसूर खां के श्री 1008 शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में गुदड़ी मंसूर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विधान के अंतर्गत तेरहवें दिन का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी के जिन अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया गया।

इसके बाद श्रावक-श्राविकाओं ने विधानाचार्य सौरभ जैन शास्त्री एव रविन्द्र भैया के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ श्रीजी के समक्ष मण्डल पर 120 अर्घ्य अर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। इस अवसर पर सौभाग्यशाली भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीपप्रज्वलन किया। विधान के समापन पर सभी भक्तों ने संगीतमय भगवान शांतिनाथ की मंगल आरती की।

इस अवसर पर सुभाषचंद जैन मंदिर व्यवस्थापक, राकेश पार्षद, नरेश जैन, वीरेंद्र जैन, पंकज जैन, संजय जैन, विशाल जैन सुनील जैन, सुरेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, जितेंद्र जैन, जीतू जैन, सुमन जैन, सुशीला जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, विजय जैन, सुनीता जैन, नीलिमा जैन समस्त आसपास शैलियों के भक्त बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page