नगर के सधर्मी बंधुओं ने अतिशय क्षेत्र बरासो में पहुंचकर भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना की। बरासो क्षेत्र में आज से लगभग 2549 वर्ष पूर्व भगवान महावीर स्वामी का समवशरण आया था। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। नगर के सधर्मी बंधुओं ने अतिशय क्षेत्र बरासो में पहुंचकर भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना की। नसियां जी जैन मंदिर से राजकुमार जैन कुथियाना ने बताया कि विगत दिवस जैन बगीची मुरैना से यात्रियों का एक समूह अतिशय क्षेत्र बरासो के दर्शनार्थ रवाना हुआ। बरासो क्षेत्र में आज से लगभग 2549 वर्ष पूर्व भगवान महावीर स्वामी का समवशरण आया था। बरासो अतिशय क्षेत्र में अति प्राचीन दो जैन मंदिर हैं। प्राचीन जैन मंदिर 40 फुट की ऊंचाई पर एक टीले पर स्थित है। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण रातो-रात देवताओं ने किया था। इस मंदिर में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2500 वर्ष प्राचीन प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी में तहखाना एवं सुरंगें बनी हुई हैं।

क्षेत्र की वंदना की
यात्रियों के समूह ने श्री भगवान महावीर स्वामी की समवशरण स्थली श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बरासो (मेहगांव) में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन कर क्षेत्र की वंदना की। क्षेत्र पर श्रीजी की शांतिधारा करने का सौभाग्य सुरेशचंद, चंद्रप्रकाश, राजकुमार जैन को प्राप्त हुआ। क्षेत्र पर विराजमान क्षुल्लक महाराज के दर्शन किए। क्षेत्र पर जाने वाले यात्री समूह में पदमचंद, विरेंद्रकुमार, ओमप्रकाश, अनिलकुमार, अतेंद्रकुमार, मुकेशकुमार, चंद्रप्रकाश, राजकुमार, बलराम, राहुल, रोहित, विकास, शैलेंद्र, आकाश, रोकी, ललित, दीपक जैन, सुलोचना जैन, हेमलता जैन, बबिता जैन, कल्पना जैन, सुनीता जैन, अंजू जैन सहित अनेकों सधर्मी बंधु, माता-बहिनें एवं बच्चे सम्मिलित थे ।













Add Comment