संपूर्ण विश्व और देश में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य के लिए भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक किया। प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव की बड़ी प्रतिमा का अभिषेक करके भक्तों ने पुण्यार्जन किया। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। संपूर्ण विश्व और देश में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य के लिए भक्तों ने श्री जी का अभिषेक किया। प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव की बड़ी प्रतिमा का अभिषेक करके भक्तों ने पुण्यार्जन किया। अजय पंचोलिया ने बताया कि वैसे तो स्थानीय पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रतिदिन अभिषेक पूजन होते है। किंतु गुरुवार के दिन आदिनाथ भगवान का दिन होने से आज के दिन का विशेष महत्व होता है। इसी क्रम में जैन धर्म की सर्वाेच्च आर्यिका, गणिनि प्रमुख ज्ञानमती माताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए एवं विश्व शांति, समृद्धि के उद्देश्य से ऋद्धि मंत्रों सहित शांतिधारा का वाचन अजय पंचोलिया ने किया।
श्रावक-श्रेष्ठी लोकेंद्र जैन ने बताया कि जैन धर्म में ऋद्धि मंत्रों का अत्यंत ही प्रभाव एवं महत्व है। अभिषेक के बाद कमल जैन केके, अक्षय सर्राफ, मनीष चौधरी, प्रवीण जैन, अशोक पंचोलिया, किशोर जैन, सुधीर जैन, प्रतीक जैन, हेमू जैन, गौतम जैन, नितेश मुंशी, अंशुमा जैन, हेमा जैन, पुष्पा जैन सहित अनेक श्रावकों ने अर्घ्य समर्पित किया।













Add Comment