निवर्तमान एसपी शैलेन्द्र चौहान के स्थानांतरण पर स्थानीय एसआरएम गार्डन में नगर पालिका परिषद अंबाह द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिनेश जैन ने निवर्तमान एसपी चौहान के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनकी मृदुभाषिता व मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा की। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…
अम्बाह। निवर्तमान एसपी शैलेन्द्र चौहान के स्थानांतरण पर स्थानीय एसआरएम गार्डन में नगर पालिका परिषद अंबाह द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिनेश जैन ने निवर्तमान एसपी चौहान के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनकी मृदुभाषिता व मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि चौहान ने निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा मोहर्रम व अन्य त्योहारों में जिला प्रशासन के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में बेहतर समन्वय के साथ काम किया।
इसके साथ ही वह लोकसभा, विधानसभा चुनाव सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने में सफल रहे। उनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा। जिनेश जैन ने कहा कि शैलेन्द्र चौहान ने आमजन के लिए साधुत्व का भाव रख सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनकी कार्य करने की शैली काफी अच्छी थी। आमजन के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यवहार भी काफी अच्छा था। इसी कारण सभी के सहयोग से अपराधों पर नियंत्रण रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शैलेन्द्र चौहान अपने अधिकारी कर्मचारी से लेकर आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे। इस अवसर पर शैलेंद्र चौहान ने कहा कि हम अपनी तरफ से समाज को क्या अच्छा दे सकते हैं यह हमे हमेशा सोचना चाहिए। टीम के सहयोग के बिना कुछ सम्भव नहीं होता है। हमारा आधार थाने का सिपाही व थाना प्रभारी होता है। हमारा काम उनको लीड करना होता है। चौहान ने कहा कि पुलिस बनना अपने आप में ही एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है। हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निष्पक्षता के साथ मामलों का निस्तारण करना होता है।
पुलिस के पास आकर आम आदमी निःसंकोच अपनी समस्या को बता सके, इस तरह का विश्वास आम जनमानस में पुलिस के प्रति होना चाहिए। विदाई समारोह कार्यक्रम में नागरिक गण और पुलिस कर्मियों के द्वारा नम आंखों से चौहान को मल्यार्पण कर भाव भीनी विदाई दी गई। वहीं जिनेश जैन ने चौहान को शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।













Add Comment