मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में हनीफ खान ने खोए हुए सोने के कीमती आभूषण ईमानदारी दिखाते हुए वापस करने पर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुशवाहा ने सम्मान किया और मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंबाह से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
अंबाह। मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में हनीफ खान ने खोए हुए सोने के कीमती आभूषण ईमानदारी दिखाते हुए वापस करने पर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुशवाहा ने सम्मान किया और मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञात है कि मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य करते रहते हैं।
मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन नई साल पर और नया सामाजिक कार्य करने के लिए सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखे। सभी कार्यकर्ता बंधुओ ने 2 जनवरी शुक्रवार को शाम 6 बजे माहौर वैश्य धर्मशाला में मिलजुलकर नए साल की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों को वात्सल्य भोज दिया गया।













Add Comment