जयपुर (उदयभान जैन)। दीपावली के अवसर पर पुलक मंच परिवार, शाखा महारानी फार्म, गायत्री नगर के तत्वावधान में आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम महारानी फार्म में वहां रह रहे वृद्ध जनों की सेवा की गई। इस कार्यक्रम में वृद्धजन की कुशलक्षेम का ध्यान रखते हुए उन्हें अल्पाहार कराया गया। इस कार्यक्रम में पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, गायत्री नगर शाखा की अध्यक्ष मंजू सेवावाली, संरक्षक अनिल टोग्या, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन, सीमा, अशोक पाटोदी, राज कुमारी, राकेश पाटोदी तथा वृद्धाश्रम के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment