श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं जैसवाल जैन समाज मुरैना के अध्यक्ष महेमंत जैन का 2 जुलाई को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट..
मुरैना (मनोज नायक)। जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी महेमंत जैन का निधन हो गया है। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं जैसवाल जैन समाज मुरैना के अध्यक्ष महेमंत जैन का 2 जुलाई को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। जैन के निधन की खबर सुनते ही सम्पूर्ण जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई । जैन का पंद्रह-बीस दिन पहले ही स्वास्थ्य खराब हुआ था।
उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। पार्थिव शरीर को दिल्ली से लाकर मुरैना मुक्तिधाम में अंत्येष्टि की गई। उनकी अंतिम यात्रा में समाजसेवी, सधर्मी बंधु एवं व्यवसायी सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। महेमंत जैन की उठावनी सोमवार दोपहर 3 बजे 4 बजे तक मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल, अंबाह रोड, मुरैना में होगी।













Add Comment