कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में पावन वर्षायोग के लिए पधारे मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 5 अगस्त को आगरा नगर के समस्त दिगम्बर जैन मन्दिरों वं संस्थाओं के पदाधिकारियों की संगोष्ठी अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति एवं ग्रेटर कमलानगर के तत्वावधान में मन्दिर सुरक्षित, समाज व्यवस्थित विषय पर आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय पर आयोजित की गई। पढ़िए मनोज बाकलीवाल और शुभम जैन कासलीवाल की रिपोर्ट…
आगरा। कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में पावन वर्षायोग के लिए पधारे मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 5 अगस्त को आगरा नगर के समस्त दिगम्बर जैन मन्दिरों वं संस्थाओं के पदाधिकारियों की संगोष्ठी अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति एवं ग्रेटर कमलानगर के तत्वावधान में मन्दिर सुरक्षित, समाज व्यवस्थित विषय पर आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय पर आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ स्वस्ति बहु मन्डल की महिलाओं ने मंगलाचरण के साथ किया। इसके बाद में उपाध्यायश्री ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टी से हर मन्दिर समस्त प्रतिमाओं उन पर लिखी प्रशस्ति, मन्दिर का इतिहास, मन्दिर की प्रॉपर्टी के दस्तावेज आदि का अच्छी प्रकार से रिकोर्ड एवं फोटो एलबम बनावें व मन्दिर के स्ट्रॉन्ग रूम मे सभी दस्तावेज रखें व एक एक कॉपी पदाधिकारी रखें। सौ वर्ष से प्राचीन प्रतिमा या शास्त्र होंवे तो पुरातत्व विभाग मे भी अवश्य रिकोर्ड कराएं। मन्दिरो में सी सी टीवी कैमरे अवश्य लगावें व स्थानीय पुलिस प्रशासन से मिलते रहें, मन्दिरों को सोसाइटी एक्ट अथवा ट्रस्ट मे रजिस्टर कराकर कानूनी रूप से इन्कम टैक्स विभाग में भी पंजीकृत करावें एवं समय के अनुसार रिटर्न भरें। उन्होने आगे कहा कि मन्दिर में दान एफ डी बढ़ाने के लिए न लें। जो दान आए उसे मन्दिर के विकास में खर्च करें अथवा कोई चैरिटेबल कार्य करें मन्दिर मे उपलब्ध, पूजा सेट,धोती दुपट्टे,चौकी मेज,चटाई की इनवैन्टरी बनाएं व नगर में किसी भी मन्दिर में कोई आयोजन हो तो उक्त सामान को एक दूसरे को दें। उन्होंने हर शहर मे सभी मन्दिर मिलकर एक सेंट्रलाइज्ड फन्ड बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब कभी कोई नये मन्दिर बनने अथवा रिपेअर की बात हो तो इस फन्ड का इस्तेमाल करें। उन्होंने मन्दिर मैनेजमेंट को कहा कि अगर समय न हो तो पद छोड़ें और दूसरे योग्य को आने दें। उन्होने कहा कि समाज मे अगर किसी कारण पुरुषों पर समय नहीं तो महिलाओं को कमेटी मे आगे आने दें। संगोष्ठी का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। वर्षायोग समिति के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि 18 अगस्त को विशाल युवा सम्मेलन और 25 अगस्त को विशाल महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में होगा।
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर राजेन्द्र जैन एडवोकेट, कमल जैन एडवोकेट, विजय बैनाडा,अमित बौबी, निर्मल मोठ्या, जगदीशप्रसाद जैन, रोहित जैन अंहिसा,पारसबाबू जैन, प्रवीन जैन पार्षद,अनन्त जैन, शैलेन्द्र जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, यशपाल जैन, अंकेश जैन, राजेश जैन, सुभाष जैन,अभिषेक जैन, अशोक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त आगरा के लगभग 65 मन्दिरों के मैनेजमेंट पधारे जिसमें ताजगंज, सिकन्दरा, नुनिहाई, कटरा वजीर खां, नाई की मन्डी, पत्लगली, बेलनगंज, सेक्टर 7,सेक्टर 4, मारूति एस्टेट, अवधपुरी, छीपीटोला,ओल्ड ईदगाह, नॉर्थ ईदगाह, सदर, राहुल विहार, बगदा मोतीकटरा, तार की गली, कर्मयोगी, गंगेगौरी ट्रान्सयमुना कॉलोनी, कालिन्दी विहार,सरलाबाग, शालीमार एनक्लेव, कमलानगर आदि के प्रमुख रूप से लोग मौजूद रहे।













Add Comment