इंदौर में आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के निर्देशन पंचकल्याणक होने जा रहा है। इसके लिए सौभाग्यशाली पात्रों का चयन किया गया। इन्हें आचार्य श्री ने आशीर्वाद प्रदान किया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। इस सदी के सबसे बड़े आकर्षक धर्म प्रभावना वाले पंचकल्याणक में कोई भी पात्र बोली और पैसे के महत्व से नहीं बनेंगे, जिनका पुण्य प्रबल होगा, जो महासौभाग्यशाली होंगे, वही इस पंचकल्याणक में पात्र बनेंगे और पंचकल्याणक के सहयोगी बनेंगे। इंदौर में होने वाले इस पंचकल्याणक में दानवीर रसिकलाल धारीवाल, आर एम डी ग्रुप की एम डी शोभा रसिक लाल धारीवाल (ताई) को चेयरमैन के पद से सुशोभित किया गया है।
ये पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी की अनन्य भक्त हैं और साथ ही जिनशरणम महातीर्थ के निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन करती हैं। भगवान के माता-पिता और पंचकल्याणक के अध्यक्ष का पद विनोद-रंजना जैन कोयला वाला परिवार बिलासपुर को महासौभाग्य से मिला है। आप संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्या सागर जी ससंघ के भी अनन्य भक्त हैं। पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम गुरुभक्त दानवीर मैनेजमेंट के किंग सरल मिलनसार देश की कई बड़ी-बड़ी संस्थाओं के बड़े पदों पर शोभायमान विनोद – सीमा जैन नरसिंहपुरा समाज के वरिष्ठ को सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पद का सौभाग्य मिला।
आप इस सदी के सबसे बड़े पंचकल्याणक के सौधर्म इंद्र और शचि इंद्राणी बने हैं। इसी प्रकार पुलक मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष परम गुरु भक्त दानवीर कर्मठ सुरेश कोठारी एवं उनकी पत्नी यज्ञ नायक जैसे महत्वपूर्ण पद को सुशोभित करेंगे। सभी को पुलक चेतना मंच के राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक प्रदीप बड़जात्या, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष राजकुमार कुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू ने आप सब के पुण्य की अनुमोदना की है।













Add Comment