समाचार

गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माता जी के ससंघ सान्निध्य में होगा आयोजन : विद्वत प्रशिक्षण शिविर पुरस्कार वितरण एवं वार्षिक अधिवेशन केशोरायपाटन में


अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद् का विद्वत् प्रशिक्षण शिविर, पुरस्कार वितरण एवं वार्षिक अधिवेशन गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माता जी के ससंघ सान्निध्य में 4 जून से 9 जून तक श्री मुनिसुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र केशवरायपाटन, जिला बूंदी, राजस्थान में डॉ. श्रेयांस कुमार जैन बडौत की अध्यक्षता, महामंत्री ब्र. Anybody जैन ‘निशान्त’ टीकमगढ़ के निर्देशन में जैनागम के उद्भट विद्वानों द्वारा नवोदित विद्वानों को प्रशिक्षिण दिया जाएगा। पढ़िए डॉ. सुनील जैन संचय की रिपोर्ट…


केशोरायपाटन। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद् का विद्वत् प्रशिक्षण शिविर, पुरस्कार वितरण एवं वार्षिक अधिवेशन गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माता जी के ससंघ सान्निध्य में 4 जून से 9 जून तक श्री मुनिसुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र केशवरायपाटन, जिला बूंदी, राजस्थान में डॉ. श्रेयांस कुमार जैन बडौत की अध्यक्षता, महामंत्री ब्र. जयकुमार जैन ‘निशान्त’ टीकमगढ़ के निर्देशन में जैनागम के उद्भट विद्वानों द्वारा नवोदित विद्वानों को प्रशिक्षिण दिया जाएगा।

चार जून प्रातः 7.00 बजे पंजीयन, 8.00 बजे उद्घाटन सत्र, माताजी द्वारा प्रवचन, 04 जून दोपहर 2.00 बजे से 08 जून 2024 तक विविध विषयों पर देश के वरिष्ठ विद्वानों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 8 जून, शनिवार को शाम 8.00 बजे अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद् की कार्यकारिणी समिति की बैठक होगी।

इस बैठक में आगामी पांच वर्ष के लिए अध्यक्ष का चुनाव होगा। नौ जून, रविवार को प्रातः 8.00 बजे अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद् का वार्षिक अधिवेशन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इस आयोजन में पहुंचने के लिए शताधिक विद्वानों ने अपनी स्वीकृति दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page