समाचार

जो जैसा वैसा ही कहना, वास्तविकता को स्वीकारना सत्य धर्म: कलाकुंज जैन मंदिर में मनाया उत्तम सत्य धर्म


मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन सोमवार को उत्तम सत्य धर्म बड़े ही हर्षाेल्लास से मनाया गया। मंदिर परिसर में प्रातःकाल श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ दिन की शुरुआत हुई। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन सोमवार को उत्तम सत्य धर्म बड़े ही हर्षाेल्लास से मनाया गया। मंदिर परिसर में प्रातःकाल श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ दिन की शुरुआत हुई। पंडित आदि जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में उपस्थित भक्तों ने अष्ट द्रव्यों के साथ उत्तम सत्य धर्म का पालन करते हुए पूजन किया। पूजन के दौरान पंडित आदि जैन ने उत्तम सत्य धर्म पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जो जैसा है वैसा ही कहना वास्तविकता को स्वीकार करना, झूठ कपट या मिथ्यात्व से दूर रहकर आत्मा के कल्याण के लिए शुद्ध वाणी का प्रयोग करना ही सत्य धर्म का पालन है। इस अवसर पर स्वीटी जैन द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

2 सितंबर को सुगंध दशमी के अवसर पर कलाकुंज जैन मंदिर में दोपहर 2 से वर्धमान युवा मंडल द्वारा पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ’इस मौके पर राजीव जैन, अजय जैन, मुकेश जैन अजय जैन मास्टर, आदित्य जैन भगत, संयम जैन, ऋषभ जैन, अंकित जैन, शुभम-जैन, राजा जैन, देवेंद्र जैन, दिव्यांशु जैन, रश्मि जैन, मंजरी जैन, ममता जैन, स्वीटी जैन, रतिभा जैन, चंचल जैन, समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page