समाचार

खंडेलवाल जैन समाज की 500 महिलाओं ने सजाई मेहंदी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा सावन सुहाग उत्सव : इंदौर की मोदी नसिया में हुआ आयोजन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की धर्मपत्नी भी रहीं उपस्थित


   इंदौर के मोदी नसिया मंदिर परिसर में सौभाग्य दशमी की पूर्व संध्या पर सावन सुहाग उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज की 500 महिलाओं ने मेहंदी रचाकर उत्सव मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। पढ़िए रेखा संजय जैन की ख़ास रिपोर्ट…


इंदौर। इंदौर स्थित मोदी की नसिया, बड़ा गणपति परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगंबर जैन महिला संगठन द्वारा भव्य सावन सुहाग उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन सौभाग्य दशमी की पूर्व संध्या पर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। संदीप-शीतल पहाड़िया के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे हुई और रात्रि 8 बजे तक चलने वाले उत्सव में महिलाओं के लिए मेहंदी रचाने, तंबोला, प्रश्न मंच, लकी ड्रा जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन हुआ। 40 विशेष मेहंदी आर्टिस्ट बुलाए गए थे, जिन्होंने 500 से अधिक महिलाओं को पारंपरिक मेहंदी रचाई। आयोजन की पूर्व संध्या पर संस्था की 80 कार्यकारिणी सदस्याओं ने भी मेहंदी लगाकर परंपरा निभाई।

मुख्य अतिथि आशा अशोक बड़जात्या एवं अतिथि रिषिता राहुल जैन रहीं। विशेष अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्पमित्र भार्गव की धर्मपत्नी जूही भार्गव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संदीप पहाड़िया ने बताया कि सौभाग्य दशमी दिगंबर जैन समाज की महिलाओं द्वारा श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाने वाला पर्व है। यह संस्था का दूसरा वार्षिक आयोजन रहा, जिसमें समाज की महिलाओं एवं कार्यकारिणी सदस्यों में विशेष उत्साह देखा गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page