सौरभ सागर महिला मंडल एवं सुंदरी शाखा गुदड़ी के द्वारा आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सेठ बिहारी लाल जी की धर्मशाला परिसर पर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
आगरा। सौरभ सागर महिला मंडल एवं सुंदरी शाखा गुदड़ी के द्वारा आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सेठ बिहारी लाल जी की धर्मशाला परिसर पर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी महिलाओं ने णमोकार महामंत्र के साथ किया। उसके पश्चात भक्तामर विधान किया गया। भक्तामर विधान के पश्चात हरियाली तीज का कार्यक्रम हुआ। जिसमें जैन समाज की महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियां, हरी बिंदी और आभूषण पहन कर पहुंचीं। कीर्तन और सावन के भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई।
जिसमें हरियाली तीज क्वीन चुनी गई। इस दौरान महिलाओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कुसुम जैन, अल्पना जैन, प्रेमलता जैन, सुशीला जैन, सुनीता जैन, मधु जैन, शशि जैन, कुसुम जैन, राजकुमारी जैन, पूनम जैन, शालु जैन, कमलेश जैन, प्रीति जैन, प्रिया जैन सहित समस्त सौरभ सागर महिला मंडल एवं सुंदरी शाखा गुदड़ी की सभी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।













Add Comment