ललितपुर नगर पालिका के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने सरला जैन को अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। सरला जैन ललितपुर के उद्योगपति अभिलाषा ग्रुप घराने से ताल्लुक रखती हैं। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…
ललितपुर। स्थानीय नगर पालिका के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने सरला जैन को अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। सरला जैन ललितपुर के उद्योगपति अभिलाषा ग्रुप घराने से ताल्लुक रखती हैं और उनके पति मुन्ना लाल जैन समाजिक कार्यों में अपना योगदान देते हैं। मुन्ना लाल महरौनी के श्री सरस्वती शिशु मंदिर एवं श्री सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज के पिछले 35 वर्षों से प्रबंधक हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उनका अटूट नाता रहा है।
उनके परिवार की समाजिक प्रतिष्ठा देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उनकी पत्नी सरला जैन को अपना उम्मीदवार बनाया और चुनाव में भाजपा के सासंद अनुराग शर्मा (एमडी वैद्यनाथ आयुर्वेद ग्रुप), सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश मनोहर लाल पंथ, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना, जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल अंचल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कंडकी सहित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर सरला जैन के समर्थन में प्रचार प्रसार किया। इस चुनाव में सरला जैन ने विजय प्राप्त की। उनकी इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं दिगम्बर जैन पंचायत ने हर्ष व्यक्त किया।













Add Comment