सारांश
दीक्षार्थी आदेश्वर पचौरी जैनेश्वरी दीक्षा आचार्य वर्धमान सागर से लेंगे। शुक्रवार को दीक्षार्थी का मेहंदी कार्यक्रम संपन्न हुआ
किशनगढ़ । दीक्षार्थी आदेश्वर पचौरी की जैनेश्वरी दीक्षा आगामी 13 फरवरी को किशनगढ़ में आचार्य वर्धमान सागर के कर कमलों से संपन्न होगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को दीक्षार्थी का मेहंदी कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम दीक्षार्थी के निज निवास पर संपन्न हुआ।

शनिवार को स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम चंद्रप्रभु मंदिर का नोहरा में होगा। वरघोड़ा यात्रा इसी दिन शाम को दीक्षार्थी आदेश्वर के निज निवास से निकाली जाएगी। इसके बाद शाम को चंद्र प्रभु मंदिर प्रांगण में उनके वैराग्य की अनुमोदना सभा होगी। दीक्षार्थी आदेश्वर 67 वर्ष के हैं।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
3
+1













Add Comment