समाचार

संगम नगर में हुआ संत सदन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह ; संतों के आगमन का केंद्र बनेगा भव्य संत सदन


इंदौर के संगम नगर में दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट द्वारा संत सदन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मुख्य शिलान्यासकर्ता श्री भरत–कुसुम मोदी परिवार रहे। स्वर्ण सौभाग्यवती परिवारों ने 121 शिलाएं रखीं, जिनमें से सात स्वर्ण शिलाएं श्रीमती आशा–अनिल अजमेरा परिवार द्वारा रखी गईं। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट, संगम नगर के तत्वावधान में संत सदन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आज बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य शिलान्यासकर्ता श्री भरत–कुसुम मोदी परिवार रहे तथा सहयोगी रहे श्री संजय पाटोदी परिवार। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में राजकुमार पाटोदी, एम.के. जैन, डॉक्टर आनंद जैन, तेज कुमार गंगवाल, पार्षद पराग कौशल, हंसमुख गांधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रातः 6:30 बजे महावीर जिनालय से स्वर्ण सौभाग्यवती प्रवीणा सचिन भाईजी एवं चैताली संभव गंगवाल परिवार की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो संत सदन स्थल तक पहुंची। वहां भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक, शांति धारा व भूमि शुद्धि हेतु जाप अनुष्ठान हुआ। प्रथम शिला श्री भरत–कुसुम मोदी परिवार ने रखी। कुल 121 शिलाएं रखी गईं, जिनमें से सात स्वर्ण शिलाएं आशा–अनिल अजमेरा परिवार की ओर से रखी गईं।

पंडाल में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ, मंगलाचरण नृत्य छवि और युक्ति ने प्रस्तुत किया। श्री मोदी परिवार का भव्य सम्मान किया गया। समाज अध्यक्ष अजय जैन ने अध्यक्षीय संबोधन में संत सदन को धर्म प्रभावना का प्रतीक बताया। संचालन सतीश जैन एवं नीलम कासलीवाल ने किया, आभार मनोज जैन ने व्यक्त किया। यह संत सदन भविष्य में संतों के आगमन और धर्म प्रचार का प्रमुख केंद्र बनेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page