सम्मेद शिखर जी के तेरापंथी कोठी परिसर में आज संत निवास एवं गुरु चरण मंदिर का शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। पढ़िए जैन राज अजमेरा की रिपोर्ट…
सम्मेद शिखर जी स्थित तेरापंथी कोठी में आज एक ऐतिहासिक अवसर पर संत निवास एवं गुरु चरण मंदिर का शिलान्यास किया गया। यह पवित्र कार्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज और आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के सान्निध्य एवं आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर महाराज, मुनि श्री पवित्र सागर महाराज, मुनि श्री पूज्य सागर महाराज, मुनि श्री अतुल सागर महाराज तथा आर्यिका रत्न गुरुमति माताजी और दृढ़मति माताजी ससंघ उपस्थित रहे।
प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि इस गुरु चरण मंदिर में आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज और आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पवित्र चरण प्रतिष्ठित किए जाएंगे। इस दिव्य आयोजन का भामाशाह अशोक जी सुशीला पाटनी (आर.के. मार्वल) एवं राजेन्द्र प्रसाद प्रशांत जैन, मुंबई ने विशेष पुण्य भावना से संपादन किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने धर्म, संयम और आचार्यों के प्रति असीम श्रद्धा व्यक्त की। संकलनकर्ता कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज अजमेरा ने बताया कि यह शिलान्यास समारोह समाज के लिए प्रेरणादायी और ऐतिहासिक अध्याय सिद्ध होगा।













Add Comment