परभणी (राजेश जैन दद्दू)। आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ससंघ सानिध्य में मूल संस्कार विधि आगामी 20 नवंबर को सुबह सात बजे होगी। यह कार्यक्रम अतिशय क्षेत्र नेमगिरी, जिंतूर, जिला परभणी(महाराष्ट्र) में होगा। इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. विनय भैयाजी शास्त्रोक्त विधि के अनुसार मूल संस्कार विधि (उपनयन, व्रतोपदेश संस्कार) संपन्न कराएंगे।
आचार्य श्री के सानिध्य में प्रथम बार यह संस्कार विधि का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में आने वाले बालक की उम्र 8 वर्ष से 20 वर्ष होनी चाहिये। बालक का पूरा मुण्डन करके मात्र छोटी सी चोटी रखकर लाना है। शेष व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर होगी।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
+1











