आर्यिका रत्न 105 विकाम्याश्री माताजी की शिष्या आर्यिका 105 विचेतनश्री माताजी (103 वर्ष आयु) की संल्लेखना समाधि 15 मार्च को 7:28 शाम को श्रुति फार्म हाउस (इंद्रकुमार जैन – शशि जैन), हातोद जिला इंदौर में संपन्न हुई। पढ़िये राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। प. पू. गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज की परम् प्रभाविका सुशिष्या प. पू. मोक्षमार्ग दर्शिका, श्रमणी आर्यिका रत्न 105 विकाम्याश्री माताजी की शिष्या आर्यिका 105 विचेतनश्री माताजी (103 वर्ष आयु) की संल्लेखना समाधि 15 मार्च को 7:28 शाम को श्रुति फार्म हाउस (इंद्रकुमार जैन – शशि जैन), हातोद, जिला इंदौर में संपन्न हुई। दिगबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ.जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल, राजीव जैन बंटी, संजीव जैन संजीवनी, हंसमुख गांधी, टी के वेद, राजेश जैन दद्दू ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
ढोल यात्रा गुरुवार को
पूज्य माताजी की ढोल यात्रा 16 मार्च को सुबह 08:00 बजे श्रुति फार्म हाउस हातोद से निकाली जाएगी।













Add Comment