नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इंदौर के उद्योगपति संदीप जैन को भास्कर सम्मान से नवाजा गया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पवन अग्रवाल ने सम्मान प्रदान किया। मोर्या सरिया को नई पहचान दिलाने पर यह गौरव मिला। रेखा जैन
इंदौर। शहर के उद्योग जगत के लिए उस समय गर्व का क्षण आया जब संदीप जैन को देश के प्रतिष्ठित भास्कर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, समाजसेवा और व्यापार—में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिग्गज व्यक्तित्वों को दिया जाता है।
व्यवसाय में बनाई अलग पहचान
संदीप जैन ने व्यवसाय के क्षेत्र में न केवल श्रेष्ठता स्थापित की, बल्कि उच्च व्यावसायिक मूल्यों की परंपरा भी कायम रखी। गुणवत्ता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पारदर्शी कार्यशैली ने उन्हें उद्योग जगत में विशिष्ट स्थान दिलाया।
उनके नेतृत्व में मोर्या सरिया ने गुणवत्ता से बिना समझौता किए बाजार में मजबूत पहचान बनाई। अविनाश तोड़ी के साथ मिलकर उन्होंने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और “मोर्या” को सरिया क्षेत्र का प्रतिष्ठित ब्रांड बना दिया।
नई दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान
यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान और दैनिक भास्कर समूह के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।
युवाओं के लिए प्रेरणा
संदीप जैन की सफलता यह साबित करती है कि अगर संकल्प मजबूत हो और नीयत साफ हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है। उनका यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे इंदौर शहर के लिए गौरव का विषय है।
“सच्ची लगन और ईमानदार मेहनत ही असली पहचान बनाती है।”













Add Comment