समाचार

सनावद में वर्धमान यशकीर्ति भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह 8 को

न्यूज़ सौजन्य- राजेश पंचोलिया

इंदौर। वात्सल्य वारिधि, राष्ट्र गौरव, आचार्य रत्न 108 श्री वर्धमान सागर जी की जन्मस्थली सनावद नगर में निर्मित होने जा रहे वर्धमान यशकीर्ति भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन 8 अगस्त सोमवार को आचार्य वर्धमान सागर जी की जन्मस्थली सनावद में एमजी रोड पर प्रातः 8.45 बजे किया गया है। वात्सल्य वारिधि फाउंडेशन एवं सकस दि. जैन समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम से एकदिन पहले यानी रविवार रात 8 बजे से लंगीतमय भक्ति संध्या का आयोजन किया गया है। सोमवार को बड़े मंदिर से सुबह 7.30 बजे घटयात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 8.45 बजे भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह, 9.30 धर्मसभा और 11 बजे जैन धर्मशाला में वात्सल्य भोज का आयोजन है। भूमि पूजन एवं शिलान्यासकर्ता खंडवा के श्री चिन्तामण जी जैन और इंदौर के युवारत्न श्री भरतजी जैन हैं। भूमि प्रदाता परिवार श्रीमती शोभा जयवंत जैन पुत्र पारसकुमार जैन हैं। प्रतिष्ठाचार्य एवं निर्देशन पं. हसमुखजी जैन शास्त्री धरियावाद हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page