समाचार

श्रुत पंचमी को जैन मंदिरों में की जाएगी जिनवाणी की सामूहिक पूजा: महापर्व घर-घर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा 


श्रुत पंचमी महापर्व पर 24 मई को जैन मंदिरों में मां जिनवाणी की पूजा अर्चना की जाएगी। जिनवाणी सुरक्षा संयोजिका सरिता जैन एवं कल्पना जैन ने बताया कि 24 मई को श्रुत पंचमी का महापर्व जैन मंदिरों एवं घर-घर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। श्रुत पंचमी महापर्व पर 24 मई को जैन मंदिरों में मां जिनवाणी की पूजा अर्चना की जाएगी। जिनवाणी सुरक्षा संयोजिका सरिता एवं कल्पना जैन ने बताया कि 24 मई को श्रुत पंचमी का महापर्व जैन मंदिरों एवं घर-घर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जैन समाज की महिला टीम ने सर्वप्रथम श्री पल्लीवाल दिगंबर जैन मंदिर लोहिया बाजार मुरैना में पहुंचकर जैन धर्म के ग्रंथों को सुरक्षात्मक तरीके से सजाया गया एवं मन्दिर जी में रखे शास्त्रों एवं जिनवाणी की साफ सफाई की गई । पुराने शास्त्रों पर जिल्द, कवर चढ़ाए गए । इसके बाद यही कार्य अतिशय क्षेत्र सिहोनिया में भी किया जाएगा>

जैन धर्मावलंबी ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को श्रुत पंचमी पर्व मनाते हैं। 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी निर्वाण के बाद लगभग 2000 वर्ष पूर्व आचार्य धरसेन ने अपने शिष्य पुष्पदन्त और भूतबलि को आदेश दिया था कि महावीर स्वामी की दिव्य वाणी को लेखन के माध्यम से संरक्षित किया जाए। जैन धर्म के प्रथम ग्रंथ षट्खण्डागम की रचना प्राकृत भाषा में ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को शुरू की गई थी। तब से जैन धर्मावलंबी इस दिन को श्रुत पंचमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन जैनधर्मावलम्बी जिनवाणी का विधिवत पूजन और वाचन करते हैं ।

“चलों सजाएं शास्त्र, करें श्रृंगार माँ जिनवाणी” आयोजन के तहत धार्मिक शास्त्र एवं ग्रंथों की आकर्षक साज-सज्जा मंदिरों में की जाएगी। कल्पना जैन ने बताया कि तीर्थंकर प्रभु की दिव्य ध्वनि से प्राप्त वाणी, जो समस्त जीवों के कल्याण की आधार है, उस वाणी के लेखन कार्य के क्रम में प्रथम ग्रंथ के लेखन की पूर्णता ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को हुई थी। श्रुत पंचमी के दौरान विभिन्न जिनालयों में विराजमान शास्त्रों के रूप में जिनवाणी का रख रखाव कर नए वस्त्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही मंदिरों व घरों में विराजमान जिनवाणी मां की पूजा की जाएगी। यह कार्य जिनवाणी सुरक्षा अभियान की संयोजिका सरिता जैन, कल्पना जैन, बीना जैन, रुचि जैन, श्वेता जैन, पारुल जैन, मिम्मी जैन, राजीव जैन, डॉली जैन, सम्यक जैन, सीमा जैन, काजल जैन, सुलेखा जैन के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page