समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर : दिल्ली अनशन स्थगित,भाजपा ने 15 दिन का समय मांगा


सारांश

 भाजपा सांसद मनोज तिवारी जी के आश्वासन पर विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन व रुचि जैन ने अनशन स्थगित कर दिया है । जानिए ख़बर विस्तार से…


 

सम्मेद शिखर को लेकर जैन समाज का आंदोलन आज दिल्ली में बहुत चर्चा का विषय रहा आंदोलन में जिस तरह से जैन समाज ने अपनी ताकत दिखाई । इसकी गूंज देश के राजनीतिक दलों ने सुनी और शाम होते-होते भारतीय जनता पार्टी के सांसद और दिल्ली के नेता मनोज तिवारी संजय जैन से मिलने पहुंच गए और सम्मेद शिखर की स्थिति जैन समाज की भावनाओं के मुताबिक करने के लिए सरकारी स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया । सांसद मनोज तिवारी ने आग्रह किया कि आंदोलन को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए ताकि सरकार इस दिशा में काम कर सके। सांसद तिवारी के आग्रह को मानते हुए संजय जैन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रुचि जैन ने अपना आंदोलन और आमरण अनशन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। संजय जैन ने कहा कि सरकार ने इस अवधि के दौरान कोई काम नहीं किया, तो 16 जनवरी से फिर से आमरण अनशन शुरू हो सकता है । अब उनके आंदोलन का रुख झारखंड सरकार के उस नोटिफिकेशन पर होगा, जिसमें पर्यटन क्षेत्र बनाने की बात कही गई है। केंद्र सरकार ने तो आश्वासन दे दिया लेकिन झारखंड सरकार स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रही है । अपने आमरण अनशन का अनुभव उपस्थित लोगों से बताते हुए संजय जैन ने कहा कि पूरे देश और विश्व ने यह जान लिया कि जैन समाज अगर अपने मुद्दों पर आंदोलन करता है तो किस रूप में आंदोलन हो सकता है। संजय जैन ने जैन समाज के उन तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जो इस आंदोलन में उनके मददगार बने और सम्मेद शिखर पर आंदोलन को इस मोड़ पर लाने में अपना योगदान दिया ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
39
+1
2
+1
6
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page