
मड़ावरा (ललितपुर). प्रियंक जैन | झारखण्ड राज्य स्तिथ जैन समाज के प्रमुख तीर्थस्थल सम्मेद शिखर पर्वत को लेकर आंदोलन गांव-गांव, गली-गली तक पहुंच रहा है । जैन समाज के लोगों ने जब से यह खबर सुनी है, सभी चिंतिंत और आंदोलित हैं ।

इसी क्रम में मंगलवार को तहसील मड़ावरा के ग्राम सैदपुर में निवास करने वाले जैन समाज द्वारा सैदपुर से मड़ावरा तक एक बाइक रैली निकालकर अपना विरोध जताया हाथों में सम्मेद शिखर जी को पवित्र तीर्थस्थल बनाये जाने की मांग की ।
साथ ही पर्यटन क्षेत्र बनाये जाने के विरोध के नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे बाइक सवार जैन श्रद्धालु सम्मेद शिखर हमारा है, हमको प्राणों से भी प्यारा है इस तरह के नारे लगाते हुए चल रहे थे ।
बाइक रैली के तहसील मड़ावरा मुख्यालय पहुंचने पर तहसीलदार मड़ावरा को ज्ञापन सौंपकर सम्मेद शिखर पर्वत को पवित्र जैन तीर्थ स्थल बनाये जाने व केंद्र व झांरखण्ड सरकार के पर्यटन क्षेत्र बनाये जाने के गजट को शीघ्र ही वापिस लेकर शिखर जी सिद्धक्षेत्र की पवित्रता से खिलवाड़ न किये जाने की मांग की गयी इस दौरान सैदपुर दिगम्बर जैन समाज दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे ।












