समाचार

जैन समाज के तीर्थ और संस्कृति के सुरक्षा के लिए समाजवादी पार्टी आगे आईंः जैन समाजजनों ने आभार जताया


उप्र के सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जैन समाज के तीर्थ और संस्कृति के उत्थान, विकास के लिए मदद करने को आगे आएं है। इस आशय की जानकारी आने के बाद समाजजनों ने उनका आभार जताकर बधाइयां दी है। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। वर्तमान समय में हो रहे जैन तीर्थों पर जबरन अतिक्रमणों के लिए राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जैन धर्म संस्कृति और तीर्थों की सुरक्षा के लिए जैन समाज के लिए आगे आए। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मंयक जैन ने बताया कि जिस तरह सम्मेदशिखरजी आंदोलन के बाद पुनः जैन धर्मावलंबियों की भावनाओं को व्यक्त करने और समाज की आवाज उठाने का काम सपा प्रमुख यादव ने किया है, यह बहुत ही सराहनीय है।

तीर्थ उत्थान के लिए यादव साथ हैं

जहां सत्ताधारी पार्टाया जैनों के मुद्दों पर देश के दूसरे नेता मौन धारण कर लेते हैं, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैन समाज के तीर्थ क्षेत्र और संस्कृति के उत्थान के लिए जैन समाज के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

आभार जताया और बधाई दी

भारत वर्षीय जैन समाज ने उनका आभार व्यक्त करते हुए समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, टीके वेद, हंसमुख गांधी, अमित कासलीवाल, राकेश विनायका, सुशील पांड्या, अशोक मेहता, कांतिलाल बम, प्रदीप बड़जात्या एवं पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि समाजजनों ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page