समाचार

चातुर्मास की आस लेकर पहुंचे थे समाजजन : मुनि श्री मोन सागरजी, मुनिसागरजी, मुक्तिसागरजी महाराज को किया श्रीफल भेंट


एक बस और छह कारों के माध्यम से लगभग 75 से ज्यादा समाजजन भक्ति भाव के साथ उत्साहपूर्वक भजन करते हुए समाधिस्थ मुनि श्री भूतबलि सागरजी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री मोन सागरजी, मुनिसागरजी, मुक्तिसागरजी महाराज को वर्षायोग 2024 हेतु श्रीफल भेंट करने देवास रवाना हुए और अलकापुरी देवास में विराजमान मुनिसंघ के दर्शन, प्रवचन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। एक बस और छह कारों के माध्यम से लगभग 75 से ज्यादा समाजजन भक्ति भाव के साथ उत्साहपूर्वक भजन करते हुए समाधिस्थ मुनि श्री भूतबलि सागरजी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री मोन सागरजी, मुनिसागरजी, मुक्तिसागरजी महाराज को वर्षायोग 2024 हेतु श्रीफल भेंट करने देवास रवाना हुए और अलकापुरी देवास में विराजमान मुनिसंघ के दर्शन, प्रवचन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रवचन के पश्चात श्री दिगंबर जैन समाज नेमी नगर के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया के नेतृत्व में एवं उपाध्यक्ष संदीप गंगवाल, पवन जैन गुनावाले, राजेश बज, महेंद्र गंगवाल, सुदर्शन जटाले, सुयश बाकलीवाल, शैलेश अजमेरा, दमयंती लुहाड़िया, सरिता जैन, मंजू जैन, कल्पना जैन, ज्योति सेठी, हीरामणि पाटनी, किरण बड़जात्या के साथ समस्त समाज जन ने मुनिसंघ के चरणों मे श्रीफल भेंट कर नेमिनगर में वर्षावास हेतु निवेदन किया। पूज्य मुनि श्री मुनिसागरजी महाराज ने प्रवचन में वर्षायोग 2024 नेमिनगर में स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की। परम विदुषी मंजुला दीदी ने भी अपने उद्बोधन में इसका संकेत किया था।

इस समाचार से समस्त समाज मे हर्ष की लहर व्याप्त हो गई। तत्पश्चात मुनिसंघ की आहारचर्या के दर्शन करने के बाद, वहां आयोजित वात्सल्य भोज ग्रहण कर सभी पुनः इंदौर के लिए प्रस्थित हए। इस आयोजन के सूत्रधार मनीष काला मोनू , रवि वेद, किरण बड़जात्या थे।

यह जानकारी समाज मंत्री गिरीश पाटोदी ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page