समाचार

श्री विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ समाधिमरण : व्रती परिवार की बाल ब्रह्मचारी व्रती रचना दीदी की हुई समाधि


डोंगरगढ़ प्रतिभा स्थली में चातुर्मासरत गुरुवर आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज की पावन सानिध्य में इंदौर के स्मृतिनगर मंदिर एवं समाज के सम्माननीय धर्मनिष्ठ व्रती परिवार पंडित पारस शास्त्री की बहन बाल ब्रह्मचारी रचना दीदी का समाधि पूर्वक वियोग बुधवार दोपहर 2.05 बजे समाधि मरण हो गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। डोंगरगढ़ प्रतिभा स्थली में चातुर्मासरत गुरुवर आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज की पावन सानिध्य में इंदौर के स्मृतिनगर मंदिर एवं समाज के सम्माननीय धर्मनिष्ठ व्रती परिवार पंडित पारस शास्त्री की बहन बाल ब्रम्हचारी रचना दीदी का समाधि पूर्वक वियोग बुधवार दोपहर 2.05 बजे समाधि मरण हो गया। विदित हो कि रचना दीदी परम पूज्य आर्यिका मां पृथ्वीमती माताजी की गृहस्थ अवस्था की बहन होने के साथ अपने जीवन पथ पर व्रत पूर्वक चल रही थीं।

निश्चित रूप से आचार्य भगवन के सानिध्य में शुभ समाधि से रचना दीदी ने उत्तम गति प्राप्त की है, साथ ही इतनी कम उम्र में वियोग होना परिवार के साथ ही इंदौर जैन समाज के लिए बड़ी क्षति है। इंदौर दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, डॉ. जैनेन्द्र जैन, राजेन्द्र सोनी, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल, राजीव जैन बंटी, सचिन जैन कोल, प्रफुल्ल जैन, राजेश जैन दद्दू, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि ने समाज के लिए दीदी की समाधि को अपूरणीय क्षति बताकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page