समाचार

आर्यिका श्री स्वर्णमति माताजी का समाधि मरण: जैन समाज में शोक


धरियावद। परम पूज्य मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री स्वर्णमति माताजी का आज समाधि मरण धरियावद में हुआ। पढ़िए राजेश पंचोलिया की खबर


धरियावद। परम पूज्य मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री स्वर्णमति माताजी का आज समाधि मरण धरियावद में हुआ।

माताजी का परिचय

आर्यिका श्री स्वर्णमति माताजी का पूर्व नाम श्रीमती सुनीता छाबड़ा था। आप डिब्रूगढ़, असम की निवासी थीं। आपने 2 जुलाई 2023 को मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज से सिद्ध क्षेत्र सोनागिर, मध्यप्रदेश में आर्यिका दीक्षा प्राप्त की थी। आप श्रीमती रतनी देवी और श्री देवीलाल पटौदी की पुत्री थीं। आपका जन्म 10 दिसंबर संवत 2049 को हुआ था। आपके गृहस्थ जीवन में रतन लाल जी छाबड़ा से विवाह हुआ और उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page