नगर के दिगंबर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज के 70 वें समाधि दिवस मनाया गया। समाधि दिवस पर सुंदर भावों से भक्ति के साथ अष्ट द्रव्य से अर्घ्य बोलकर चढ़ाया गया। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…
धामनोद। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज के 70 वें समाधि दिवस मनाया गया। टोक में विराजमान विराजित शिरोमणि आचार्य वर्धमान सागरजी महाराज की प्रेरणा से राष्ट्रीय स्तर पर शताब्दी वर्ष महोत्सव भी मनाया जा रहा है।
पथरिया में विराजित आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज की प्रेरणा से धामनोद के जैन मंदिर में प्रथमाचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज के समाधि दिवस पर सुंदर भावों से भक्ति के साथ अष्ट द्रव्य से अर्घ्य बोलकर चढ़ाया गया। ध्वजा लेकर मंदिरजी के मूल गेट के परिसर पर ध्वजावंदन हुआ। इस दौरान श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थी। यह जानकारी अध्यक्ष महेश जैन, राजेश जैन ने दी।













Add Comment