कर्नाटक के बेलगाम जिले चिकोड़ी तालुक मे नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य पूज्य 108 काम कुमार नंदी की 5 जुलाई को निर्मम हत्या कर हत्यारों ने मृत शरीर के टुकड़े टुकड़े कर बोरवेल मे डाल दिए जिससे भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व के जैन समाज में दुख एवं रोष व्याप्त है। पढ़िए संजय जैन नायक की रिपोर्ट…
रायपुर। कर्नाटक के बेलगाम जिले चिकोड़ी तालुक मे नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य पूज्य 108 काम कुमार नंदी की 5 जुलाई को निर्मम हत्या कर हत्यारों ने मृत शरीर के टुकड़े टुकड़े कर बोरवेल मे डाल दिए जिससे भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व के जैन समाज में दुख एवं रोष व्याप्त है।
उक्त घटना के दुखी सकल जैन समाज ने रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। श्री दिगम्बर जैन बड़े मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया की हत्या के विरोध मे ज्ञापन देने समस्त जैन समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे जिन्होंने अपने ज्ञापन मे मांग की पूज्य आचार्य काम कुमार नंदी महाराज ही हत्या पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बना कर आरोपियों को शीघ्र फांसी की सजा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस बर्बरता पूर्वक हत्या कांड की जांच सी.बी.आई. द्वारा की जाए ताकि सभी प्रकार की साजिशों का पर्दा फाश हो सके। कर्नाटक मे सभी जैन साधुओ के विहार एवं विश्राम के समय पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था हो। इसके लिए सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाए।
कर्नाटक में जैन धर्म साधु संतो की सुरक्षा हेतु जैन सरक्षण बोर्ड की स्थापना व गठन तत्काल किया जाए। यह मांग आज के ज्ञापन मे प्रमुख रूप सें गई साथ ही अगर जल्द सें जल्द ज्ञापन मे ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सकल जैन समाज सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर रहेगा।













Add Comment