जयपुर में आयोजित समारोह में उपस्थित सैकड़ों लोगों के समक्ष आर्यिका श्री सौम्यनंदिनी माताजी की शिष्या आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुरैना/राजाखेड़ा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना/राजाखेड़ा। गणिनी आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विगत दिवस जयपुर में आयोजित समारोह में उपस्थित सैकड़ों लोगों के समक्ष आर्यिका श्री सौम्यनंदिनी माताजी की शिष्या आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूज्य माताजी की आज्ञानुसार रवि कुमार जैन आदित्य राजाखेड़ा ने समारोह में उपस्थित होकर इस पुरस्कार प्राप्त किया। गुरुमां के भक्त रवि जैन बताया कि गणिनी आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी का जन्म राजाखेड़ा के निकटवर्ती मनियां नगर में हुआ था। मात्र 5 वर्ष की आयु में स्वाध्याय, 7 वर्ष की आयु में ब्रह्मचर्य नियम, 13 वर्ष की आयु में गृहत्याग, 17 वर्ष की आयु में आर्यिका दीक्षा एवं मात्र 26 वर्ष की अल्पायु में सर्वाेच्च गणिनी पद प्राप्त करने का रिकॉर्ड माताजी के नाम दर्ज है। माताजी वर्तमान में युवा पीढ़ी की प्रेरणा स्रोत हैं और मोटिवेशनल साध्वी के नाम से देशभर में जानी जाती हैं।
इन्हीं सब उपलब्धियों के लिए आर्मी द्वारा संचालित भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वाईएसएसग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वायुसेना कैप्टन आरसी त्रिपाठी एवं कैप्टन मुकेश कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र गोल्ड मेडल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इससे पूर्व भी माताजी को अनेकों उपाधियों से विभूषित किया जा चुका है। जिनमें युग प्रवर्तक, जिनवाणी पुत्री, आगम शिरोमणि प्रमुख हैं। पूज्य माताजी को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार मिलने पर राजाखेड़ा, मनियां, धौलपुर सहित संपूर्ण जैन समाज में खुशी की लहर है।













Add Comment