पर्वराज पर्युषण पर्व के अंतर्गत छत्रपति नगर स्थित दलाल बाग में ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता कौन बनेगा धर्म शिरोमणि संपन्न हुई, जिसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आकाशवाणी उद्घोषक अनुराग जैन ने अमिताभ बच्चन की दमदार जानदार और शानदार आवाज में प्रस्तुत किया । प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों के 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया और एंकर अनुराग द्वारा अमिताभ बच्चन की आवाज में धर्म समाज संस्कृति और संतों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। पर्वराज पर्युषण पर्व के अंतर्गत छत्रपति नगर स्थित दलाल बाग में ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता कौन बनेगा धर्म शिरोमणि संपन्न हुई, जिसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आकाशवाणी उद्घोषक अनुराग जैन ने अमिताभ बच्चन की दमदार जानदार और शानदार आवाज में प्रस्तुत किया । प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों के 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया और एंकर अनुराग द्वारा अमिताभ बच्चन की आवाज में धर्म समाज संस्कृति और संतों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ मे गायक संजय जैन ने मुकेश की आवाज में मंगलाचरण गीत प्रस्तुत किया, सांस्कृतिक समिति प्रमुख पवन की अगुवाई में, अरविंद जैन, सुनील जैन जिनेश जैन और आकाश जैन की टीम ने कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की प्रतियोगिता में विजेता टीम रही
1. प्रथम रुपाली जैन और नेहा जैन संगम नगर
2. द्वितीय अनुभव जैन सुदीप जैन उदयनगर
3. तृतीय झीनी जैन कुमुद जैन
4. चतुर्थ रिया कालला और उनकी टीम।
विजेता टीम सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पर्यवेक्षक मुक्ता जैन, अभिषेक जैन, संयोजक विद्या वधु मंडल की टीम और सामन्वयक वैशाली जैन और सोनाली बगड़िया ने भी संचालन मे सहयोग प्रदान किया एवं छत्रपति नगर ट्रस्ट, दयोदय चेरिटेबल ट्रस्ट, विनम्रवाणी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, डॉ जैनेंद्र जैन, रमेश चंद जैन एमपीईवी, सतीश डबबेरा, अरविंद अखिलेश सोधिया राजेश जैन दद्दू इंजीनियर डी एल जैन आदि गणमान्य उपस्थित थे।













Add Comment