समाचार

छत्रपति नगर में रुबी दीदी, सरस्वती दीदी की गोद भराई 13 को: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ के दौरान लेंगी जैनेश्वरी दीक्षा 


गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के आशीर्वाद से सागर शहर में दीपावली के बाद आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में मंगलगिरी तीर्थ सागर में होने वाले जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान आर्यिका विजिज्ञासा श्री माताजी 29 नवंबर को दीक्षार्थी रुबी दीदी एवं सरस्वती दीदी को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान करेंगी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के आशीर्वाद से सागर शहर में दीपावली के बाद आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में मंगलगिरी तीर्थ सागर में होने वाले जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान आर्यिका विजिज्ञासा श्री माताजी 29 नवंबर को दीक्षार्थी रुबी दीदी एवं सरस्वती दीदी को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान करेंगी। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस उपलक्ष्य में दीक्षा पूर्व सोमवार 13 अक्टूबर रात्रि 8 बजे से तीर्थ स्वरूप श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर के ऋषभ सभागृह में दोनों दीक्षार्थी दीदियों की‌ मंगल गीत और भजनों की स्वर लहरियों के बीच सकल जैन समाज द्वारा गोद भराई की रस्म संपन्न होगी।

श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय ट्रस्ट छत्रपति नगर इंदौर की ओर से आग्रह किया गया है कि छत्रपति नगर, अग्रसेन नगर, गौरव नगर और महावीर बाग के सभी महिला मंडल सहित समाज के सभी सदस्य गोद भराई के निमित्त ठीक समय पर ऋषभ सभागृह में उपस्थित रहकर दीदियों के पुण्य की अनुमोदना कर सहभागिता निभाएं और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page