समाचार

रोहित जैन आइजा के बने जिला उपाध्यक्ष: समाजजनों ने बधाई देकर मंगल कामनाएं की 


देश के जैन पत्रकारों के सबसे अधिक सक्रिय संगठन ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हृडिया की अनुशंसा पर भिंड के रोहित जैन (हनी) को आईजा प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सेनानी एवं भिंड जिला प्रभारी सोनल जैन ने भिंड जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भिंड से पढ़िए, यह खबर…


भिंड। देश के जैन पत्रकारों के सबसे अधिक सक्रिय संगठन ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हृडिया की अनुशंसा पर भिंड के रोहित जैन (हनी) को आईजा प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सेनानी एवं भिंड जिला प्रभारी सोनल जैन ने भिंड जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को आईजा का जैन पत्रकारों का महाकुंभ मुनिश्री सुधा सागर महाराज की सानिध्य में अशोकनगर में होने जा रहा है। इसी कार्यक्रम के मद्देनजर पत्रकार रोहित जैन को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित जैन ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अशोकनगर के जैन पत्रकार महाकुंभ को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page