समाचार

गंगेगौरी बलकेश्वर जैन मंदिर में हो रहा विधान : मिल रहा गुरुमां का मंगल सानिध्य


 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बलकेश्वर में आर्यिका श्री विश्रेयश्री माताजी के पावन सानिध्य में आयोजित श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ जारी है। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बलकेश्वर में आर्यिका श्री विश्रेयश्री माताजी के पावन सानिध्य में आयोजित श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ जारी है। तीसरे दिन अत्यंत श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ इसका समापन हुआ। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण “णमो अरिहंताणं” के मंगल उच्चारण से गूंजायमान हो उठा। तीसरे दिन समस्त भक्तों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ मंगलाचरण, अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा की। विशेष रूप से श्रद्धालुओं ने विधान की मांगलिक क्रियाएं भक्ति भाव से पूर्ण कर धर्मलाभ अर्जित किया। ब्रह्मचारी सुनील भैया के निर्देशन में अर्घ्य समर्पण एवं मंत्रोच्चार के साथ विधान आगे बढ़ा, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

दोपहर में माताजी श्री के प्रेरक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विधान केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और कर्मनिर्जरा का सशक्त माध्यम है।सायंकाल में भव्य मंगल आरती की। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान जिनेन्द्र की आराधना की। इस अवसर पर प्रवीण जैन, राजीव जैन, अरुण जैन, अंशुल जैन, पारस जैन, अनुज जैन, मुकेश जैन, सुमित जैन सहित समस्त बलकेश्वर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page