समाचार

ऋषभ विहार जैन मन्दिर में शानदार कैलाश पर्वत की रचना: कोलकाता से आए 40 कलाकार प्रतिकृति का कर रहे निर्माण


सारांश

यमुनापार दिल्ली स्थित ऋषभ विहार जैन मन्दिर में अष्टापद (कैलाश पर्वत) प्रतिकृति का निर्माण कार्य चल रहा है। कोलकाता से आए 40 कलाकार गत एक महीने से अपने कार्य को अंतिम रूप दे रहे हैं। राजेश जैन दद़ू की रिपोर्ट।


नई दिल्ली। यमुनापार दिल्ली के ऋषभ विहार जैन मन्दिर जी में कोलकाता से आए 40 कलाकार एक महीने से अष्टापद (कैलाश पर्वत) प्रतिकृति का बहुत खूबसूरत निर्माण कर रहे हैं। अष्टापद (कैलाश पर्वत) से प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान मोक्ष गए थे। रविवार को वहां मंदिर जी में निर्माणधीन कैलाश पर्वत को ऊपर जाकर देखा। वास्तव में ऐसा लगा जैसेकि कैलाश पर्वत की वंदना कर रहे हों।

खूबसूरती को शब्दों में बांधना होगा मुश्किल
श्रद्धालुओं ने बताया कि जब ये पूरा बनकर तैयार हो जाएगा तो शायद इसकी खूबसूरती को शब्दों में परिभाषित करना भी बहुत मुश्किल होगा। इसका शुभारम्भ 20 जनवरी 2023 को हो गया है। धर्मप्रेमियों से मंदिर का एक बार अवश्य दर्शन करने की अपेक्षा की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page