महावीर इंटरनेशनल की ओर से पर्यावरण जन जाग्रति अभियान के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग नहीं कर अन्य विकल्पों (स्टील और कांच के बर्तन ) दिया जा रहा है। इसी तरह ‘कपडे की थैली मेरी सहेली’ को अपनाने के लिए पगल्या वाले बालाजी धाम नावा में राजस्व मंत्री विजयसिह चौधरी ने पोस्टर का विमोचन किया। कुचामन सिटी से पढ़िए, यह खबर…
कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल की ओर से पर्यावरण जन जाग्रति अभियान के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग नहीं कर अन्य विकल्पों (स्टील और कांच के बर्तन ) दिया जा रहा है। इसी तरह ‘कपडे की थैली मेरी सहेली’ को अपनाने के लिए पगल्या वाले बालाजी धाम नावा में राजस्व मंत्री विजयसिह चौधरी ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्था गवर्निंग काउंसलिंग सदस्य वीर सुभाष पहाडिया, महंत रामेश्वर दास, संयोजक बाबूलाल दुबलदिया, समाजसेवी मनोज गंगवाल, पर्यावरण जागृति अभियान के संयोजक वीर रतनलाल मेघवाल, वीर तेजकुमार बडजात्या, कोषाध्यक्ष वीर सुरेशकुमार जैन, प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री पूजा कुमावत, सत्यनारायण लड्ढा, पूर्व सरपंच चुन्नीलाल माली महेंद्र पारीक, तहसीलदार रामेश्वरलाल गढ़वाल, बसंत अग्रवाल, पत्रकार हितेश रारा उपस्थित रहे।
इन्होंने पोस्टर विमोचन कर बारिश के मौसम में ‘आओ अपना फर्ज निभाए प्रकृति कुछ कर्ज चुकाएं’ की भावना से अधिक से अधिक पौधे लगाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने आदि की जनता से अपील की। राजस्व मंत्री ने महावीर इंटरनेशनल संस्था के जीवदया, मानव सेवा, पर्यावरण, जल ही जीवन है जैसे जागरूकता कार्याें की सराहना की।













Add Comment