पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में नेमिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव पद्मप्रभु जिनालय में बुधवार को मनाया गया। इसमें सर्वप्रथम भक्तों ने प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की। निर्वाण कांड का वाचन कर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…
आगरा। पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में नेमिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव पद्मप्रभु जिनालय में बुधवार को मनाया गया। इसमें सर्वप्रथम भक्तों ने प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण कांड का वाचन कर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया।
इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय गिरनार जय नेमिनाथ के जयकारे से गूंज उठा। इस अवसर इंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, विवेक जैन, प्रवीन जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, रवि जैन, मनीष जैन, अनिल जैन, शुभम जैन, आगम जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन, करूणा जैन, रंजना जैन, कविता जैन, गीता जैन, पदमप्रभु जिनालय परिवार के समस्त सदस्य एवं समग्र जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment