सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में विराजमान युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज को ग्रीष्मकालीन वाचना कुंडलपुर में करने हेतु कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों ने श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया। पढि़ए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट ……….
कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में विराजमान युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज को ग्रीष्मकालीन वाचना कुंडलपुर में करने हेतु कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों ने श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया औरआचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, डॉ रमेश बजाज, रमेश गोयल, इंजीनियर आरके जैन ,नेमकुमार सराफ ,पदमचंद खली ,अनिल मम्मा ,संजय कुबेर, के सी जैन, पुरुषोत्तम जैन, इंजीनियर अमर जैन ,ऋषभ खड़े री आदि की उपस्थिति रही।













Add Comment