समाचार

आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी से वर्षायोग का निवेदन: इंदौर की क्लर्क कॉलोनी में विराजित हैं आचार्य 


आचार्यश्री विनिश्चय सागरजी इन दिनों इंदौर की क्लर्क कॉलोनी में विराजित हैं। उनसे वर्षायोग रामगंजमंडी में करने का निवेदन किया गया। समाजजनों ने इंदौर और उज्जैन में विराजित साधु-संतों के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


रामगंजमंडी। सकल दिगंबर जैन समाज रामगंज मंडी की ओर से आचार्य श्री विरागसागर के शिष्य आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी के चरणों में रामगंजमंडी वर्षायोग के लिए निवेदन कर श्रीफल भेंट किया। आचार्यश्री विनिश्चय सागरजी इन दिनों इंदौर की क्लर्क कॉलोनी में विराजित हैं। उनसे वर्षायोग रामगंजमंडी में करने का निवेदन किया गया। नगर की ओर से समाज संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, सचिव राजीव बाक़लीवाल, रमेश विनायका, प्रकाश विनायका, भूपेंद्र सावला, यशवंत शाह, नलिन विनायका, संजय काला, मुकेश सबद्रा, भूपेंद्र दौराया, नितिन सबद्रा आदि ने श्रीफल समर्पित किया। नितिन जैन ने बताया कि महाराज श्री रामगंजमंडी को बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया।

मधुर मुस्कान के साथ आशीर्वाद दिया। समूह ने गोम्मटगिरी इंदौर में विराजमान पट्ट गणिनि आर्यिका श्री विमलप्रभा माताजी के दर्शन किए। समूह ने तपोभूमि उज्जैन पहुंचकर आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज के दर्शन किए। उज्जैन में ही विराजमान पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन किए। उनको भी नगर आगमन के लिए निवेदन किया। सभी समूह ने जब आचार्य श्री के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। सभी गदगद एवं भाव विभोर हो उठे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page