समाचार

आर्यिका श्री विशिष्टमति माताजी से चातुर्मास का निवेदन: बनेडिया तीर्थ विहार के दौरान किया आग्रह 


गणनी आर्यिका श्री विशिष्टमति माताजी 12 पिच्छी ससंघ को बनेडिया तीर्थ के विहार के दौरान चातुर्मास का निवेदन किया गया। पुलक मंच की अगुवाई में पुलक मंच के वरिष्ठ जनों ने यहां चातुर्मास कर समाजजनों को पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर प्रदान करने का निवेदन किया। माताजी ने वर्ष 2013 में यहां चातुर्मास किया था। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। गणनी आर्यिका श्री विशिष्टमति माताजी 12 पिच्छी ससंघ को बनेडिया तीर्थ के विहार के दौरान इंद्रकुमार सेठी के फार्महाउस पर पुलक मंच की अगुवाई में पुलक मंच के वरिष्ठ जन प्रदीप बड़जात्या, महेंद्र निगोतिया कमल रावका इंदर सेठी ने इस वर्ष इंदौर में चातुर्मास करने के लिए निवेदन किया।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पूज्य माता जी ने 2013 में गणाचार्य श्री विराग सागर जी के संघ इंदौर में छत्रपति नगर में पुलकमंच के संयोजन में गणाचार्य विराग सागर ससंघ की बड़ी माताजी के रूप में चातुर्मास किया था और महती धर्म प्रभावना हुई़ थी। दद्दू ने कहा कि माता जी बहुत वात्सल्यमयी हैं। आगम ज्ञानी हैं। चर्या शिरोमणि भी हैं। बहुत अच्छी प्रवचन कार भी हैं। पूज्य माता जी के इंदौर नगर में चातुर्मास से धर्म की गंगा बहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page