समाचार

आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम में मनाया गणतंत्र दिवस का त्योहारः पुलक मंच और वृ़द्धाश्रम के पदाधिकारियों ने किया ध्वज वंदन


आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम में रविवार को गणतंत्रदिवस पर पुलक मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने झंडावंदन किया। वृद्धों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। अल्पाहार भी कराया। पढ़िए जयपुर से उदयभान जैन की खबर…


जयपुर। गणतंत्र के दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम महारानी फार्म में प्रातः 8 बजे पुलक मंच और वृद्धाश्रम के पदाधिकारियों ने झंडावंदन किया गया। पुलक मंच गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर शाखा की महामंत्री रेखा झांझरी बताया कि पुलक मंच परिवार ने वहां पर रह रहे वृद्धों के लिए गर्म शाल भेंट की। सभी को अल्पाहार कराया।

आश्रम को दी सहयोग राशि

मंच ने 4 हजार 100 रुपए आत्म निर्भर आश्रम को सहयोग राशि प्रदान की और अधीक्षक आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम का स्वागत किया। शाखा पुलकमंच की अध्यक्ष मंजू सेवा वाली ने देशभक्त गीत गाया। जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम में यह समाजजन रहे मौजूद

इस अवसर पर मंच और वृद्धाश्रम के पदाधिकारी अनिल टोंग्या, अनिल झांझरी, सुरेश जैन, नरेंद्र छाबड़ा, अनिता बड़जात्या पत्नी उदयभान जैन, गुड्डी पाटनी, सीमा पाटोदी, सुमन छाबड़ा, सरोज काला, कुसुम जैन, कांता जैन बास्को वाली आदि उपस्थित रहे। संचालन पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या ने किया। शाखा महामंत्री रेखा झांझरी ने आभार माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page