समाचार

परेट मंदिर पुस्तक बाजार में मनाया गणतंत्र दिवस : लगाए देश भक्ति के जोश से पूर्ण नारे, ध्वज को दी सलामी 


पुस्तक बाजार स्थित परेट मंदिर में सोमवार को जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। सभी लोगों ने ध्वज को सलामी दी। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। पुस्तक बाजार स्थित परेट मंदिर में सोमवार को जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। सभी लोगों ने ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर भारत माता के जयकारों के साथ-साथ देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए गए। अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि 77वां गणतंत्र दिवस भारत के लंबे संविधानिक सफर और लोकतंत्र की ताकत को याद दिलाता है। यह सामाजिक विकास में हुई तरक्की को दिखाता है। भारत की विविधता में एकता की सोच को भी सामने लाता है। भारत के हर इलाके में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। स्कूलों, दफ्तरों में झंडा फहराया जाता है और समारोह होते हैं। इसी क्रम में यह कार्यक्रम हम सभी ने किया।

कार्यक्रम में जैन मिलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी संयोजक वृक्षरोपण शाह, विमलचंद जैन, उपमंत्री राकेश जैन बच्चू, क्षेत्रीय धार्मिक कार्य समिति चेयरमेन स्नेहलता जैन, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर राजेंद्र जैन (वकील), मंत्री विकास जैन, रजत जैन, उदित जैन, नीरज जैन किराना विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही परेट मंदिर समिति के अध्यक्ष छेदीलाल जैन, कोषाध्यक्ष बसंतलाल जैन परा वाले, राजेंद्र जैन (मुनीम) सहित समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी शामिल हुए। इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने जैन धर्म के सिद्धांतों, अहिंसा, सत्य एवं सेवा भाव पर प्रकाश डाला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page