आचार्य श्रीमद विजय राजेंद्र सूरिश्वर जी मसा का जन्म एवं स्वर्गारोहण दिवस गुरु सप्तमी के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई। गुरु मंदिर में एवं फोरलेन स्थित श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ पर आयोजन हो रहे हैं। साध्वी श्री तत्त्व लता श्रीजी मसा आदि की निश्रा में सुबह 8.30 बजे 18 अभिषेक किए गए। बदनावर से पढ़िए, यह खबर…
बदनावर। नगर में आचार्य श्रीमद विजय राजेंद्र सूरिश्वर जी मसा का जन्म एवं स्वर्गारोहण दिवस गुरु सप्तमी के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई। इसके तहत नगर के मध्य स्थित गुरु मंदिर में एवं फोरलेन स्थित श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ पर विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। शुक्रवार को गुरु मंदिर में साध्वी श्री तत्त्व लता श्रीजी मसा आदि की निश्रा में सुबह 8.30 बजे 18 अभिषेक किए गए। दोपहर में सामूहिक सामायिक एवं रात्रि में गुरु भक्ति का आयोजन किया गया। इसी प्रकार शनिवार को मुख्य आयोजन होगा। इसमें प्रातः गुरुदेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद साध्वी श्री के प्रवचन एवं साधार्मिक वात्सल्य होगा। साथ ही सामूहिक आईयंबिल भी किए जाएंगे। दोपहर में श्री राजेंद्र सूरि गुरु पद महा पूजन किया जाएगा। रात्रि में महा आरती उतारी जाएगी। संपूर्ण आयोजन का लाभ स्वर्गीय कुसुम बहन कमलचंद जैन परिवार की ओर से राहुल कुमार आदित्य कुमार जैन ने लिया है। आयोजन के लिए आयुष व्हरा म्यूजिकल पार्टी एवं विधि कारक डॉ विपिन वागैरचा नागदा को आमंत्रित किया गया है। फोरलेन स्थित श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ में भी उत्साह पूर्वक गुरु सप्तमी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रातः पक्षाल, चंदन पूजा, अष्टप्रकारी पूजन एवं रात्रि में भक्ति के साथ आरती का आयोजन हो रहे हैं। साथ ही मोहनखेड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह 8 बजे से नवकारसी का महा आयोजन किया जाएगा। जिसका लाभ फैंसी देवी सुखराज जी कबदी परिवार ने लिया है।













Add Comment