समाचार

श्री आदिनाथ जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम : दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा आरंभ हुई


विक्रम संवत 2082 वीर संवत 2552 बुधवार ज्येष्ठ सुदी पूनम को 9.31 बजे बाजार नंबर 3 में स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर परिसर में वर्षों से स्थापित श्री जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा आरंभ हुई। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


रामगंजमंडी। विक्रम संवत 2082 वीर संवत 2552 बुधवार ज्येष्ठ सुदी पूनम को 9.31 मिनट पर बाजार नंबर 3 में स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर परिसर में वर्षों से स्थापित श्री जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा आरंभ हुई। यह पूजा देवीलाल राजेंद्रकुमार, सुरेंद्र कुमार रांका परिवार की तरफ से होगी। वर्षों से यह परिवार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ सुदी पूनम को महा पूजन करवाता आ रहा है।

रात 8 बजे महिलाओं की होगी चौबीसी
शत्रुजय तीर्थ पालीताना की पावन धरती जहां से अनंत आत्माएं मोक्ष को गई। उस पावन तीर्थ पर श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर एवं वर्धमान स्थानक संघ की मोक्षी मेहता 18 वर्ष पुत्री संजय मेहता, सिद्धी मेहता उम्र 13 वर्ष पुत्री मनीष मेहता और लक्ष मेहता उम्र 13 वर्ष पुत्र विनय मेहता ने नवाणु यात्रा की है। इनकी कठिन सकुशल यात्रा होने पर इनके परिवार जनों द्वारा सकल श्रीसंघ की चौबीसी रखी गई है। इस चौबीसी में इनकी सफल यात्रा की महिलाओं द्वारा अनुमोदना की जाएगी।

नवाणु यात्रा क्या होती है
नवाणु यात्रा करने वाले 45 दिन तक पालीताना तीर्थ पर रहकर 108 बार गिरिराज पर्वत की यात्रा करनी पड़ती है। और पूरे दिन में एक बार भोजन जिसे एकाशना कहते हैं करना पड़ता है। श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि इतनी कम उम्र में बच्चों ने यह कठिन यात्रा करके अपने परिवार के साथ श्रीसंघ और रामगंज मंडी का नाम रोशन किया है।

नवाणु यात्रा का महत्व
नवाणु यात्रा से कई भव में हुए निकाचित कर्मों का नाश होता है। एक यात्रा में 3825 सीढ़ियां चढ़नी और उतरनी होती हैं तब एक यात्रा पूर्ण होती है और परमात्मा की पूजा करनी पड़ती है। कम उम्र के बच्चों ने 45 दिन में 108 बार यात्रा की है। इन तीनों बच्चों ने यह नवाणु यात्रा आचार्य पूर्णचंद्र सूरीजी महाराज की पावन निश्रा में की।

श्रीसंघ ट्रस्ट 12 जून को करेगा बहुमान
नवाणु यात्रा करने वाली मोक्षी मेहता, सिद्धी मेहता, मनीष मेहता, का एक समारोह आयोजित करके श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ की तरफ से बहुमान किया जाएगा।

श्री संघ ट्रस्ट की अनूठी पहल
श्रीसंघ ट्रस्ट के विजयकुमार छाजेड, सुभाष बाफना, राजेंद्र रांका, दिलीप तिल्लानी, मोहित छाजेड, विनोद डोसी, शैलेंद्र कटारिया, सुरेंद्र बाफना, सुशील गोखरु, गौरव बाफना, रवि बाफना, प्रदीप चतर, आशीष डागा, आदि ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से श्रीसंघ द्वारा किसी भी तपस्या करने वाले का बहुमान किया है। श्रीसंघ के अध्यक्ष मंदिर का पैसा नहीं लगने देते खुद अपनी तरफ से बहुमान करते हैं। ओर नाम श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ का करते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page