आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा से आचार्य ज्ञेय सागर जी महाराज, आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी, आर्यिका आर्षमति माताजी, आर्यिका सुज्ञान मति माताजी के आशीर्वाद से शीतकालीन ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर 2025-26 का सराक क्षेत्र में शिक्षण शिविरों का शंखनाद हुआ। रघुनाथपुर से पढ़िए, यह खबर…
रघुनाथपुर। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा से आचार्य ज्ञेय सागर जी महाराज, आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी, आर्यिका आर्षमति माताजी, आर्यिका सुज्ञान मति माताजी के आशीर्वाद से शीतकालीन ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर 2025-26 का सराक क्षेत्र में शिक्षण शिविरों का शंखनाद हुआ। शिक्षण शिविर ब्र. मंजुला दीदी, ब्र.मनीष भैया के निर्दशन में धर्म प्रभावना के साथ होंगे। शिक्षण शिविर में जैनत्व संस्कार कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिविर संयोजक मनीष विद्यार्थी ने बताया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा प्रांत के विभिन्न अंचलों में शीतकालीन ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों द्वारा नैतिक शिक्षा,ज्ञान दर्पण भाग 1,2 छहढाला की शिक्षा दी जाएगी।
5 जनवरी को होगा समापन
शिविर में छत्तीसगढ़ से आए पंडित जयकुमार दुर्ग, पंडित शिखरचंद जैन भिलाई, टीकमगढ़ से पंडित श्रीनंदन, उत्तर प्रदेश महरौनी से पंडित कपिल शास्त्री, सागर से पंडित मुन्नालाल जैन, पंडित राजकुमार कर्द, सहसंयोजक पंडित मोहित शास्त्री धर्म प्रभावना कर रहे हैं। स्थानीय संयोजक लखन, गौरांग जैन, रामदुलार जैन, डॉ. प्रदीप जैन, शक्तिपथ सराक समिति के लखनपुर से गयाराम जैन अध्यक्ष, संजय जैन सचिव, रघुनाथपुर से पुटुक जैन अध्यक्ष एवं सराक उत्थान समिति बंगाल, उड़ीसा, झारखंड सहयोग कर रही हैं। शिक्षण शिविरों का श्री दिगंबर जैन मंदिर रघुनाथपुर 5 जनवरी को भक्तामर विधान और विद्वानों के सम्मान, प्रतियोगिता ड्रॉ के साथ समापन होगा।













Add Comment