आचार्य श्री सुनील सागरजी महाराज की प्रेरणा से लगातार पांचवें वर्ष आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद लोगों को सोमवार को भगवान पार्श्वनाथ भगवान चंद्र प्रभु के जन्म तप कल्याणक पर बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को कम्बल और छोटे बच्चों को स्वेटर बांटे गए। भिंडर से पढ़िए, यह खबर…
भिंडर। आचार्य श्री सुनील सागरजी महाराज की प्रेरणा से लगातार पांचवें वर्ष आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन की ओर से गरीब जरूरतमंद लोगों को शीतकाल में ठंड से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को भगवान पार्श्वनाथ भगवान चंद्र प्रभु के जन्म तप कल्याणक पर विभिन्न बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को कम्बल और छोटे बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए। इस अवसर पर निदेशक अनिल स्वर्णकार, ईश्वर प्रजापत मौजूद थे। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की परेशानी में भागीदार बना ही सच्ची मानवता है। शीतकाल में ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए यह अभियान काफी मददगार बना है। आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन निरंतर बस्तियों ने बच्चों को पाठ्यसामग्री, जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री किट, मिठाई ,भोजन पैकेट, कंबल ,स्वेटर वितरण कर मदद कर रहा है।
इन समाजसेवियों का मिला सहयोग
कम्बल स्वेटर वितरण अभियान में निरंजन विद्या जैन उदयपुर, वैभव प्रीतिका जैन अजमेर, विमल जैन पचेवर , वीरेंद्र प्रीति जैन दिल्ली, अनिरुद्ध सपना जैन मुंबई, रंजना जैन उदयपुर, डॉ. विनोद जैन जयपुर, किरण देवी महावीर प्रसाद जैन मुंबई का आर्थिक सहयोग मिला।
300 कम्बल और स्वेटर बांटने का लक्ष्य
संस्था महामंत्री जयप्रकाश जैन सीकर ने बताया कि पूरे दिसंबर माह में विभिन्न बस्तियों में जरूरतमंद लोग को शीतकाल में 300 कम्बल और स्वेटर का वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि जरुरतमंद लोगों की सेवा के उत्कृष्ट कार्यों से फाउंडेशन को अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड और संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार को समाजसेवा शिरोमणि उपाधि सम्मान मिला।













Add Comment