समाचार

6 अप्रेल को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचनः जियो और जीने दो की पालना होगी-माताजी


भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर जिनेश्वर दास दिगम्बर माध्यमिक विद्यालय पर सर्व समाज व जैन समाज कुचामन द्वारा डोसी परिवार के सौजन्य से राजस्थान जैन सभा व श्री जैन वीर मण्डल कुचामन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया। पढ़िए कुचामन सिटी से सुभाष पहाडिया की यह पूरी खबर…


कुचामन सिटी। नववर्ष, रामनवमी, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव, वीर हनुमान, डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिनेश्वर दास दिगम्बर माध्यमिक विद्यालय, पलटन गेट पर सर्व समाज व जैन समाज कुचामन द्वारा स्व. भवरीदेवी व स्व. भवरलालजी डोसी परिवार के सौजन्य से राजस्थान जैन सभा व श्री जैन वीर मण्डल कुचामन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन परम पुज्य गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी, अनन्तमति माताजी, महोत्सव मति माताजी के सानिध्य में नथमल, सोभागमल, विनोद, अशोक, विपुल गगवांल देवेन्द्र, जयकुमार, विजय, मुकेश पहाडिया, सुभाष, पंकज रावका, राजकुमार सेठी, राजकुमार, विनोद काला, विमल पाटनी, रविकांत पाटोदी, समाज के श्रावक-श्राविकाओ ने विमोचन कर रक्तदान शिविर को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

जियो और जीने दो की पालना 

माताजी ने कहा कि जीवदया मानव सेवा से ही भगवान महावीर के दिव्य सन्देश जियो और जीने दो की पालना होगी। शिविर संयोजक अशोक अजमेरा, सचिन गंगवाल, प्रतीक रावका के सानिध्य में युवाओ द्वारा आमजन से सम्पर्क कर ज्यादा से रक्तदान करने की प्रेरणा देकर प्रचार किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page